प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संयुक्त
राष्ट्र के सभी सदस्यों देशों को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की
सदस्यता के लिए आईएसए के समझौता ढांचे में संशोधन के उद्देश्य से
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की प्रथम बैठक में प्रस्ताव पेश करने की मंजूरी
दे दी है।
लाभ :
संयुक्त
राष्ट्र के सदस्य देशों को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता देने से
सौर ऊर्जा वैश्विक एजेंडा में शामिल हो जाएगा और सौर ऊर्जा के विकास औऱ
तैनाती के लिए सार्वभौमिक अपील की जा सकेगी। यह आईएसए को समावेशी बनाएगा
जिसके अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
के सदस्य होंगे। सदस्यता के विस्तार से आईएसए विश्व स्तर पर लाभ प्रदान
करेगा।
प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपराधिक
मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर भारत और मोरक्को के बीच समझौते को
अपनी स्वीकृति दे दी है।
लाभ :
यह
समझौता भारत और मोरक्को के बीच अपराध की जांच तथा अभियोजन, रोकथाम, अपराध
से हुई प्राप्तियों और अपराध के साधनों की जब्ती तथा अपराध के तरीकों से
निपटने में व्यापक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य अपराध की जांच
और अभियोजन को अधिक कारगर बनाना तथा समाज के लिए आवश्यक शांतिपूर्ण
वातावरण प्रदान करना है। यह समझौता संगठित अपराधियों और आतंकवादियों के
तौर-तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करने में सहायता देगा और
परिणामस्वरूप आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उचित नीतिगत निर्णय लिए जा
सकेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंत्रिमंडल ने ओडिशा के झारसुगुड़ा हवाई अड्डे का नया नाम ‘वीर सुरेन्द्र साई हवाई अड्डा, झारसुगुड़ा’ करने की स्वीकृति दे दी है।
लाभ :
वीर
सुरेन्द्र साई ओडिशा के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी हैं। झारसुगुड़ा हवाई
अड्डे को नया नाम देने से ओडिशा सरकार की पुरानी मांग पूरी होगी जो
स्थानीय लोगों की भावनाओं के अनुकूल है। यह कदम राज्य से जुड़े सम्मानित
लोगों के प्रति उचित श्रद्धांजलि भी होगा।
View more: Bulk SMS Marketing, WhatsApp Marketing Services
No comments:
Post a Comment