Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Wednesday, 11 April 2018

5 साल में भारत खरीदेगा 19,000 अरब रु. के हथियार! दुनिया की नजर

भारत की भव्य रक्षा प्रदर्शनी तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के तिरूवेदांती में शुरू हो गयी है. प्रदर्शनी में घरेलू रक्षा कंपनियों के अलावा दुनिया भर से आई रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनियां आधुनिक हथियारों और रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं. 154 विदेशी रक्षा उत्पादकों सहित 670 से ज्यादा कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें...

भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद की जा रही है कि भारत अगले पांच वर्षों में रक्षा उपकरणों की खरीदी पर 300 अरब डॉलर (करीब 19,000 अरब रुपये) खर्च करने की योजना बना रहा है. दुनिया की लगभग सभी कंपनियों की नजरें इन सौदों पर हैं.

केंद्र सरकार 10वीं रक्षा प्रदर्शनी के जरिए भारत को सैन्य उत्पादन केन्द्र के रूप में बदलने की कोशिश कर सकती है. फिलहाल भारत सैन्य साजो-सामान का सबसे बड़ा आयातक है.

चार दिवसीय प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया है कि पहली बार डिफेंसएक्सपोइंडिया में भारत अपनी रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करेगा.’

आयोजकों ने बताया कि रक्षा प्रदर्शनी रक्षा उपकरणों एवं संबंधित प्रणालियों के संबंध में भारत के अहम सार्वजनिक क्षेत्र की ताकत प्रदर्शित करने के साथ ही देश के उभरते निजी उद्योग और फैलते सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों को भी सामने रखेगी.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 28 March 2017

भारत ने शुरू किया सैन्य साजों सामान का निर्यात

नई दिल्ली: भारत को दुनिया को सबसे बड़े हथियारों के आयातक यानि इंपोर्टर के तौर पर जाना जाता है. लेकिन भारत ने अब सेना के साजों सामान का एक्सपोर्ट यानि निर्यात करना शुरू कर दिया है. पहली बार भारत अब म्यामांर को युद्धपोत में इस्तेमाल होने वाले सोनार सिस्टम देने जा रहा है. इस बारे में शुक्रवार को डीआरडीओ ने रक्षा मंत्री अरूण जेटली को म्यांमार के साथ हुए समझौते की कॉपी सौंपी.

भारत तीन सोनार सिस्टम म्यांमार को दे रहा है, जिनकी कुल कीमत करीब 180 करोड़ है. म्यांमार इन सोनार को अपने उंग-ज़ेया क्लास के वॉरशिप के लिए भारत से खरीद रहा है. भारत म्यांमार को डीआरडीओ द्वारा निर्मित डायरेक्ट गियर सोनार-एैरे दे रहा है. ये सोनार युद्धपोत के निचले हिस्सों में लगाया जाता है. ये सोनार समंदर में दुश्मन के युद्धपोत, पनडुब्बी और टोरपीडो का पता लगाने में कारगर साबित होता है. ये दुश्मन के युद्धपोत, पनडुब्बी और टोरपीडो की साउंड यानि आवाज से ही पता लगा लेती है. जिससे समय रहते उन्हें युद्धपोत के करीब आने से पहले ही खत्म किया जा सकता है.

डीआरडीओ ने इन एैरे-सोनार का उत्पादन शुरू कर दिया है. शुक्रवार को रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने इस सोनार सिस्टम को नौसेना के हवाले कर दिया. नौसेना कुल दस सिस्टम डीआरडीओ से खरीद रहा है.

शुक्रवार को डीआरडीओ भवन में हुए एक समारोह में रक्षा मंत्री ने भारत में तैयार हुए ‘ऊषस-2’ सोनार सिस्टम को नौसेना प्रमुख अनुपल सुनी लांबा को सौंपी. ये सोनार सिस्टम पनडुब्बियों में लगाया जाता है. हाल ही में आई हिंदी फिल्म, ‘द गाज़ी अटैक’ में यह दिखाया गया था कि किस तरह से सोनार की मदद से भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तान की गाज़ी नाम की सबमोरिन का पता लगाकर समंदर के नीचे ही मार गिराती है.

Source:-Abpnews
Viewmore:-Bulk Whatsapp Service provider