Thursday, 7 June 2018

'किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए घुटनों पर बैठकर मांगी थी भीख'

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने राष्ट्रपति के साथ शिखर बैठक के लिए ‘‘घुटनों के बल बैठ कर, हाथ जोड़ कर’’ भीख मांगी थी. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक रूडी गियूलियानी ने तेल अवीव निवेश सम्मेलन में कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ परमाणु युद्ध करने जा रहे हैं, परमाणु युद्ध में वह हमें हरा देंगे. हमने कहा कि उन परिस्थितियों में हम मुलाकात नहीं करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किम जोंग उन ने हाथ जोड़कर, घुटनों के बल बैठकर इसके लिए भीख मांगी. यह ठीक वही स्थिति है जिसमें हम उन्हें देखना चाहते हैं.’’ ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि सम्मेलन के पुनर्निधारण से अमेरिका की स्थिति मजबूत हुई है.

सिंगापुर के विदेश मंत्री बृहस्पतिवार (7 जून) को दो दिवसीय दौरे पर प्योंगयांग जाएंगे. इस बीच ट्रंप और किम के बीच शिखर वार्ता की तैयारियां जोरों पर हैं. एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि ऐतिहासिक बैठक 12 जून को सिंगापुर के सेंतोसा द्वीप में एक लग्जरी होटल में होगी.

उत्तर कोरिया पर 'अधिकतम दबाव' बनाए रखेगा अमेरिका
इससे पहले अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ 'अधिकतम दबाव अभियान' जारी रहेगा. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सप्ताह कहा था कि वह 'अधिकतम दबाव' शब्द को पसंद नहीं करते. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की बुधवार (6 जून) की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने मंगलवार (5 जून) को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 'प्रतिबंध व दबाव अभियान अपनी जगह बने रहेंगे.'

मीडिया से विवरणों में नहीं उलझाने की बात कहते हुए नॉर्ट ने कहा, "हमारा दबाव अभियान अपनी जगह पर मजबूती से बना रहेगा. आप इसे जो कहना चाहे, कह सकते हैं." उन्होंने कहा, "हम उत्तर कोरिया द्वारा खुद को परमाणु मुक्त करने तक अपने दबाव अभियान को वापस नहीं लेगे." उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी किम योंग-चोल से मिलने के बाद ट्रंप ने मीडिया से एक जून को कहा था कि उन्हें यह शब्द अधिकतम दबाव पंसद नहीं है क्योंकि उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधर रहे हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment