रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (14 जून) को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. छत्तीसढ़ दौरे पर पीएम मोदी नया रायपुर स्मार्ट सिटी और भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी नया रायपुर स्मार्ट सिटी जाएंगे और वहां पर बिजली, पानी, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, एकीकृत भवन प्रबंधन, सिटी कनेक्टिविटी एवं इंटरनेट अधोसंरचना (डाटा सेंटर) और सम्पूर्ण नया रायपुर शहर की निगरानी के लिए एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
रायपुर से जगदलपुर तक उड़ान योजना को देंगे हरी झंडी
छत्तीसगढ़ दौर पर पीएम मोदी केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत जनता को रायपुर से जगदलपुर तक यात्री विमान सेवा की भी सौगात देंगे. पीएम मोदी द्वारा इस विमान सेवा का शुभारंभ किया जाएगा. इस विमान सेवा की शुरुआत होने के बाद राज्य का आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो जाएगा.
विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित
मोदी मंच पर छत्तीसगढ़ सूचना क्रांति योजना के तहत प्रतीक स्वरूप पांच विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करेंगे. वह प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, स्टैण्डअप और मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और राज्य सरकार की ई-रिक्शा वितरण योजना के तहत प्रतीक स्वरूप कुछ हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, चेक और सामग्री आदि का भी वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री रमन सिंह और केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी आमसभा को संबोधित करेंगे.
आईआईटी की रखेंगे आधारशिला
स्वागत भाषण के बाद 12.48 से 13.08 बजे तक पीएम विभिन्न कार्यक्रमों को लोकार्पण करेंगे. सबसे पहले मंच पर ही टीवी स्क्रीन के माध्यम से डेवलपमेंट और छत्तीसगढ़ विकास यात्रा का शो होगा. इसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र की विस्तार परियोजना को देश को समर्पित करेंगे. इसी बीच आईआईटी की आधारशिला रखेंगे और भारत नेट फेस-टू योजना का शुभारंभ भी करेंगे. जगदलपुर से रायपुर के बीच वायु सेवा का शुभारंभ वीडियो लिंक से करेंगे.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment